सिखवाल ब्राह्मण समाज करेगा रक्तदान

रतलाम। सिखवाल नगर स्थित सिद्धेश्वर वाटिका  पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ट्रस्ट अध्यक्ष  रणछोड़ लाल व्यास रहेंगे व विशेष अतिथि में परम वंदनीय मानस मर्मज्ञ 108 महंत श्री राम दुलारे जी महाराज रहेंगे। मानव सेवा समिति के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। समिति के चंद्रप्रकाश व्यास व धीरज व्यास ने बताया कि रक्तदान शिविर मेंलगभग डेढ़ सौ यूनिट से ज्यादा रक्त समाज जन द्वारा रक्तदान किया जाएगा। इसमें समाज के चंद्रप्रकाश व्यास, पृथ्वीराज व्यास, गोवर्धन व्यास, नारायण पंड्या ,शिव व्यास ,चंद्र प्रकाश पुरोहित ,मुरली व्यास ,धन्ना व्यास ,मधुकांत जोशी ,बालू पंड्या, शांतिलाल व्यास ,सुरेश पंड्या ,कन्हैया लाल भट्ट, श्याम पंड्या, देवीलाल मांगीलाल व्यास भैया जी ,प्रेम राज राधेश्याम व्यास ,शंकर व्यास, भुरा व्यास आदि रहेंगे व अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए उन्होंने समाज के लोगों को प्रेरित किया हैजो सुबह 9:15 बजे से प्रारंभ होगा जो दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा समाज जन से अपील है कि अधिक से अधिक कार्यक्रम में रक्तदान कर अपना सहयोग प्रदान करें।